परेशानियों के लिये माफ करें, मुझे जीत का पूरा भरोसा : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन से लोगों, खासकर श्रमिक एवं कम आय वर्ग के लोगों को हुई परेशानी के लिये माफी मांगी है। साथ ही लोगों से आने वाले कई दिनों तक धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने देशवासियों से कोरोना को हराने के लिये डाक्टरों की सलाह मानने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।
मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों से कहा कि लॉकडाउन लागू करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। उन्होंने इस वायरस को हराने की जंग में जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले मैं सभी देशवासियों से क्षमा मांगता हूं। और मेरी आत्मा कहती है कि आप मुझे जरूर क्षमा करेंगें, क्योंकि कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़े हैं, जिनकी वजह से आपको कई तरह की कठिनाइयां उठानी पड़ रही हैं, खासकर मेरे गरीब भाई-बहनों को देखता हूं तो जरूर लगता है। वे सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसा प्रधानमंत्री है, हमें इस मुसीबत में डाल दिया। उनसे भी मैं विशेष रूप से क्षमा मांगता हूं।’ मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कोरोना संकट पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा कि हमें लक्ष्मणरेखा का पालन करना ही है। कुछ लोग नियमों का अब भी पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को यही कहूंगा कि लॉकडाउन का नियम तोड़ेंगे तो कोरोना से बचना मुश्किल हो जायेगा।
The post परेशानियों के लिये माफ करें, मुझे जीत का पूरा भरोसा : मोदी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JoSvzQ
via Latest News in Hindi
0 Comments