अहंकार को कहें ना
मधु गोयल
पति-पत्नी का रिश्ता उस पौधे जैसा है, जिसे जितना सींचा जाये, वह उतना ही मीठा फल देगा। हर रिश्ते की सीमाएं हैं। सच तो यह है कि पति -पत्नी के रिश्ते में भी शिष्टाचार जरूरी है । आइए जानते हैं इसका महत्व।
अहंकार क्यों
आज के समय में हरेक रिश्ते में होड़ घर करती जा रही है, खुद को दूसरों से श्रेष्ठ साबित करने की। पति-पत्नी में से कोई भी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं करता। ऐसे में एक-दूसरे की बात पर ध्यान दीजिए वरना यह अशिष्टता मानी जाएगी। अहंकार को न पनपने दें। समझें कि आपका पार्टनर आपके जितना ही बुद्धिमान व जिम्मेदार है।
अपने मुंह मियां मिट्ठू
पति हो या पत्नी, यदि हर समय सिर्फ अपनी या अपने काम की तारीफ करेंगे तो दूसरे की भावना आहत होगी। अगर ऐसी कोई भी आदत है तो फ़ौरन इस आदत से छुटकारा पाने में ही समझदारी है। शिष्टाचार कहता है कि सिर्फ अपनी ही नहीं, अपने पार्टनर की भी तारीफ करें और हो सके तो उसे सरप्राइज भी दें।
रिश्ते का सम्मान करें
रिश्ता चाहे कोई सा भी हो, आपसी सम्मान बहुत जरूरी है। एक-दूसरे की इज्जत करें। संभव हो सके तो सॉरी, थैंक्यू या प्लीज जैसे मैजिक शब्दों का इस्तेमाल करें। यदि किसी बात पर गुस्सा आ रहा है तो शांत होने पर ही बात करें वरना अनावश्यक बहस बढ़ेगी।
सम्मान दें
अगर आपके घर में कोई मेहमान आया है तो उसके सामने एक-दूसरे पर कटाक्ष करने की जगह ,व्यवहार में सहजता लाएं। एक -दूसरे का या एक-दूसरे के परिवार का मजाक उड़ाने से अच्छा है आपसी सम्मान दें और छींटाकशी ना करें।
क्वालिटी टाइम दें
किसी भी समस्या का हल है आपसी बातचीत। इसके लिए व्यस्त जीवनशैली से थोड़ा सा समय पार्टनर के लिए निकालें और उसके साथ क्वालिटी टाइम बताएं। इस तरह से आपके रिश्तो की डोर मजबूत होगी। यह वह समय होता है जब आप एक-दूसरे को बेहतर समझ सकते हैं।
मैसेज चैक ना करें
बेवजह एक-दूसरे के मैसेज या मेल्स चैक ना करें । अगर पार्टनर के नाम पर कोई लेटर, कोरियर पार्सल या गिफ्ट आया है तो उसे खुद ना खोलें बल्कि पार्टनर के आने का इंतजार करें ।
गैजेट से दूरी
जब आप दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हों, इस समय मोबाइल या किसी भी अन्य गैजट से दूरी बनाकर रखें।
समय की पाबंदी
समय की पाबंदी गुड मैनर्स में आता है। एक-दूसरे की और समय की कीमत को समझें।
शेयरिंग इज़ केयरिंग
पति-पत्नी दोनों के लिए ही शेयरिंग और केयरिंग की भावना बहुत अहम है। एक-दूसरे का सपोर्ट करें, ना की आपस में कंपीटीशन की भावना रखें । बहुत सी बार कपल्स भूल जाते हैं कि वे सहभागी और जीवन साथी हैं, ना कि प्रतिद्वंदी । एक-दूसरे को तरक्की मिलने पर बधाई दें।
स्पेस ज़रूरी है
क्लोज़ रिलेशनशिप में भी पर्सनल स्पेस की ज़रूरत होती है। यह बात आपको समझनी चाहिए। हर वक्त और हर चीज में दखल देना आपको आपके पार्टनर के नजदीक लाने के बजाय आपके बीच दूरी बढ़ने का कारण हो सकता है। इसलिए एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस का
ख्याल रखें।
The post अहंकार को कहें ना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xfC7Pg
via Latest News in Hindi
0 Comments