पठानकोट में रविवार को धरना दे रहे लोगों को शांत करवाते विधायक अमित विज। -निस

पठानकोट, 22 मार्च (निस)
करीब 14 दिन पहले मोहल्ला चार्जिया निवासी 35 वर्षीय हरीश कुमार जिसे अर्जुन नगर निवासी एक युवक ने दातर (तेजधार हथियार) मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था, की शनिवार देर रात मृत्यु हो गई। युवक की मृत्यु के बाद गुस्साये परिजनों और मोहल्लावासियों ने सिविल अस्पताल के बाहर धरना दिया। लगातार दो घंटे तक सिविल अस्पताल पठानकोट के बाहर पठानकोट की पुलिस के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। इस दौरान वहां से निकल रहे विधायक अमित विज की गाड़ी को भी प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। इस पर विधायक बाहर निकले और लोगों को शांत किया। विधायक अमित विज ने तत्काल डीएसपी सिटी राजेन्द्र मन्हास को मौके पर बुलाया और आरोपी अर्जुन नगर निवासी दीपक उर्फ अम्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। मृतक हरीश कुमार के भाई योगेश कुमार ने आरोप लगाया कि भाई (मृतक हरीश कुमार) के सिर पर 30 से अधिक टांके लगे थे। सिविल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे लोगों को विधायक ने शांत करते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज करवा दिया गया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

The post हमले में घायल ने तोड़ा दम गुस्साये परिजनों का अस्पताल के बाहर धरना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bujdTR
via Latest News in Hindi

0 Comments