किशोर पर चाकू से हमला, गंभीर
चंडीगढ़/पंचकूला, 18 मार्च (नस)
पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सेक्टर-56 में मंगलवार की रात को बदमाशों ने एक 16 साल के लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों से खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उसके पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गए। पीड़ित किशोर को उसके भाई बबलू ने पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बबलू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि रात को बबलू बाजार में खरीदारी करने के लिए गया। वहां से लौटते समय उसने युवकों को उसके भाई पर चाकू से हमला करने के बाद भागते हुए देखा। आरोपियों में बड़माजरा का रहने वाला शुभम और दो अन्य युवक शामिल थे। बबलू और उसका भाई मोहाली में पेंटर का काम करते हैं।
The post किशोर पर चाकू से हमला, गंभीर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bdTlvj
via Latest News in Hindi
0 Comments