मेलबर्न, 17 मार्च (एजेंसी)
कोविड 19 के प्रकोप के चलते आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने लुभावने आईपीएल अनुबंध छोड़ सकते हैं। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईपीएल 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को आधिकारिक तौर पर कोई निर्देश नहीं दिया है। इसके मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने मंगलवार को कहा कि खिलाड़ियों का आईपीएल टीमों के साथ व्यक्तिगत अनुबंध है और उन्हें खुद तय करना है कि इस साल आईपीएल खेलना है या नहीं। उन्होंने कहा कि हम सलाह दे सकते हैं। खिलाड़ियों का आईपीएल के साथ व्यक्तिगत अनुबंध है और जल्दी ही वह समय आयेगा जब खिलाड़ी हमसे राय मांगेंगे।’

The post आईपीएल अनुबंध छोड़ सकते हैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3a2g518
via Latest News in Hindi

0 Comments