विवाह बंधन में बंधे कांग्रेस महासचिव वासनिक
नयी दिल्ली (एजेंसी) : कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने 60 साल की उम्र में रविवार को विवाह किया। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वासनिक दिल्ली के एक पांचसितारा होटल में रवीना खुराना के साथ विवाह बंधन में बंधे। रवीना एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत बताई जाती हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए भी वासनिक को जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं दीं। उनके ट्वीट से ही वासनिक की शादी की खबर सार्वजनिक हुई।
The post विवाह बंधन में बंधे कांग्रेस महासचिव वासनिक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VWUYZW
via Latest News in Hindi
0 Comments