हेल्थ वर्कर्स कर रहे जागृत
पानीपत (एस) : कोरोना के संकट से उबरने के लिए सरकार ने विदेशों व अन्य राज्यों से आये नागरिकों को 14 दिन तक घर में रहने की हिदायत जारी की हुई है। इसको लेकर एमपीएचडब्लू एसोसिएशन की राज्य प्रधान ओमपति व जिला प्रधान जिला प्रधान सतबीर सिंह ने सभी हेल्थ वर्कर्स से कोरोना से जंग में 24 घंटे योद्धा की तरह ड्यूटी के लिए मुस्तैद रहने की अपील की है । इसी कड़ी में घर पर एकांत में रखे गए सभी लोगों को हेल्थ वर्कर्स घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं कि वो वास्तव में घर पर ही रह रहे है या नहीं । हालांकि इसके लिए ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जा रहा है। वहीं मंगलवार को उप स्वास्थ्य केंद्र अधमी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बापौली के कर्मचारी ,कमलजीत, सतबीर सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार,कविता ने गांव में जाकर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागृत किया।
The post हेल्थ वर्कर्स कर रहे जागृत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/344I6Tl
via Latest News in Hindi

0 Comments