अब जून या जुलाई में होगा कान्स फिल्म महोत्सव
कान्स : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर कान्स फिल्म महोत्सव को टाल दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि 12 से 23 मई के बीच आयोजित होने वाला यह महोत्सव अब जून या जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। इस समारोह में 40,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। फ्रांस ने आठ मार्च को 1000 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से ही 73वें कान्स फिल्म महोत्सव के टाले जाने के कयास लगाए जा रहे थे। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 372 लोगों की मौत हो चुकी है।
The post अब जून या जुलाई में होगा कान्स फिल्म महोत्सव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3dnYov5
via Latest News in Hindi
0 Comments