यमुनानगर के जगाधरी वर्कशॉप रेल कारखाना में तैयार कोच। -सुरेंद्र मेहता

यमुनानगर (हप्र) : रेलवे ने जल्द से जल्द पूरे देश में 20000 कोच तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और अगले 1 सप्ताह में 5000 कोच प्यार करने की रणनीति बनाई है। जिस पर तेजी से काम चल रहा है। इसी के तहत नार्दर्न रेलवे को 370 कोच तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है जिसे 1 सप्ताह में पूरा किया जाना है। यमुनानगर के जगाधरी वर्कशॉप की रेलवे वर्कशॉप में यह काम डबल शिफ्ट में शुरू हो चुका है। अभी 16 कोच सोमवार रात तक तैयार कर विभाग को दिए जा चुके हैं जबकि 15 और कोच पर काम चालू है । रेलवे के डिप्टी चीफ पर्सनल ऑफिसर राजीव बजाज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक कोच में 9 केबिन हैं जिनमें से 8 में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा। इसके अलावा इसमें डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भी अलग केबिन होगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस काम के लिए 150 कर्मचारियों की डबल शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई हैं। कर्मचारियों को पूरी तरह सैनेटाइज करके सुरक्षा के उपकरणों के साथ ड्यूटी पर लगाया गया है।

The post एक कोच में 9 केबिन, 8 में रहेंगे कोरोना संदिग्ध appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bI1ZlW
via Latest News in Hindi

0 Comments