Tihar Jail

नई दिल्ली। 2012 दिल्ली निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को शुक्रवार सुबह फांसी दे दी गई। ​चारों आरोपियों को तिहाड़ के जेल नंबर 3 में शुक्रवार (20 मार्च) सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई। फांसी के समय तिहाड़ जेल के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। निर्भया के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया। यूपी के पवन जल्लाद ने चारों आरोपियों को फांसी पर लटकाया।  

बता दें कि, 16 दिसंबर 2012 को देश की राजधानी में हुई इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। सड़कों पर युवाओं का सैलाब इंसाफ मांगने के लिए निकला था और आज जाकर उसका नतीजा निकला है।



from India TV: india Feed https://ift.tt/2wmyozn
via Latest News in Hindi

0 Comments