काठमांडू (एजेंसी) :
दक्षिणी नेपाल में जहरीली शराब पीने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दक्षिणी नेपाल के धनुषा में इन लोगों ने 10 मार्च को होली के दौरान जहरीली देशी शराब पी थी। 28 अन्य लोग शराब पीने के बाद बीमार पड़ गये और उनका इलाज चल रहा है। धनुषा जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार छिरेश्वरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में 13 और जनकपुरधाम नगरपालिका -7 के मुसहरी में बाकी चार लोगों की मौत हुई। 13 लोगों की मौत रविवार को हुई। पुलिस ने जहरीली शराब बेचने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

The post नेपाल में जहरीली शराब से 17 की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2TPSHhs
via Latest News in Hindi

0 Comments