Live Cricket Match Score India vs New Zealand 3rd ODI : न्यूजीलैंड के हाथों क्लीन स्वीप से बचना चाहेगा भारत
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में उतरेगी तो उसकी पूरी कोशिश ‘वाइटवाश’ से बचने की होगी । करिश्माई कप्तान केन विलियमसन के चोट के कारण बाहर होने के बावजूद मेजबान ने टी20 श्रृंखला में मिली शर्मनाक हार को भुलाकर पहले दो वनडे जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली । विलियमसन अगर फिटनेस टेस्ट में खरे उतरते हैं तो आखिरी मैच में खेलेंगे । दोनों टीमों के बीच अंतर शीर्षक्रम का प्रदर्शन रहा है। रोहित शर्मा और शिखर धवन के चोट के कारण बाहर हैं जबकि विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। फॉर्म में चल रहे केएल राहुल बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतर रहे हैं। शीर्षक्रम भारत की ताकत रहा है जो इस श्रृंखला में नाकाम रहा।
Live Cricket Match Score India vs New Zealand 3rd ODI :
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2w8Doar
via Latest News in Hindi
0 Comments