HDFC Bank appoints Anjani Rathor chief digital officer

मुंबई। एचडीएफसी बैंक ने अंजनि राठौड़ को मुख्य डिजिटल अधिकारी बनाने की रविवार को घोषणा की। नितिन चुग के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने कहा कि राठौड़ की योग्यता व नेतृत्व उन्हें नेतृत्व टीम के लिये बढ़िया मूल्यवर्धन बनाता है। राठौड़ ने आईआईटी खड़गपुर और आईआईएम कलकत्ता से पढ़ाई की है। वह इससे पहले भारती एयरटेल से जुड़े हुए थे। 



from India TV: paisa Feed https://ift.tt/2vgT8aQ
via Latest News in Hindi

0 Comments