गूगल अपने गूगल पिक्सेल 4 स्माटफोन यूजर्स के लिए ऑटोमेटिक कॉल स्क्रीनिंग फीचर लेकर आया है। गूगल का यह ऑटोमेटिक कॉल स्क्रीनिंग फीचर सभी पुराने गूगल पिक्सेल फोन के लिए भी जारी किया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि सभी स्पेम और रोबो कॉल से लोगों को छुटकारा मिलेगा।
जिस फोन में ऑटोमेटिक कॉल स्क्रीनिंग फीचर होगा। अगर उस फोन पर कोई स्पैम कॉल या रोबोटिक कॉल आता है तो गूगल खुद ही उसे रिजेक्ट कर देगा। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। इन कॉल को कट करने के लिए गूगल अपने डेटाबेस का इस्तेमाल करेगा और पहले स्पैम नंबरों की लिस्ट तैयार होगी।
गूगल का नया ऑटोमेटिक कॉल स्क्रीनिंग फीचर्स सिर्फ फिलहाल अंग्रेजी में ही उपलब्ध है। इसे अमेरिका के लिए शुरू किया गया है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि गूगल अन्य देशों में यह फीचर कब लेकर आएगा। खास बात यह भी है कि गूगल का यह फीचर मोबाइल डाटा या वाईफाई का इस्तेमाल नहीं करेगा।


from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vmmAMQ
via Latest News in Hindi

0 Comments