बस स्टैंड के पास अवैध रेहड़ियों को हटाया
अंबाला शहर, 12 फरवरी (हप्र)
नगर निगम की टीम ने अग्रसेन चौक से बस स्टैंड तब की सड़क पर अवैध रूप से खड़ी 50 से ज्यादा रेहड़यों को न केवल हटा दिया बल्कि सड़क पर दुकानदारों का रखा सामान आदि भी उठा लिया। अतिक्रमण हटवाने का यह काम लगातर 3 दिन दो शिफ्टों में चलाया जाना है। उसके बाद थोक कपड़ा मार्केट का अतिक्रमण हटवाया जायेगा।
निगम आयुक्त डॉ. पार्थ गुप्ता के आदेश पर रेंट शाखा प्रभारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने पुलिस सुरक्षा के साथ अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई प्रारंभ की। टीम के साथ बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी, ट्रैक्टर ट्राली आदि मौजूद रहीं। बस अड्डे के साथ लगती दीवार से सटी रेहड़ियां-फड़ियां हटवायी गयीं। निगम ने कई रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान भी जब्त किया। नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन पुलिस के कारण रेहड़ी-फड़ी वालों की पुलिस बंदोबस्त के आगे एक न चली। वहीं इस दौरान रेहड़ी-फड़ी वालों ने निगम पर दोहरा रवैया अपनाने के आरोप लगाते हुए कहा कि जिन दुकानदारों ने पक्के थड़े, रैंप बनाये हुए हैं और दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है।
“लगातार 3 दिन अग्रसेन चैक से अग्रसेन चौक और फिर बाद में हनुमान मंदिर चौक तक का अक्रिमण हटवाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटवाने का काम दिन में 2 बार चलाया जा रहा है। जल्द ही टीम द्वारा अतिक्रमण कार्रवाई को अन्य स्थलों पर भी शुरू कर दिया जाएगा “
-सुरेंद्र, रेंट शाखा प्रभारी
The post बस स्टैंड के पास अवैध रेहड़ियों को हटाया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SJmyql
via Latest News in Hindi

0 Comments