जयराम का कांगड़ा प्रवास आज से
धर्मशाला, 11 फरवरी (निस)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत कल बैजनाथ से करेंगे और तीसरे दिन 14 फरवरी को दौरे का समापन इन्दौरा में होगा। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री बैजनाथ के शीतला चौक में प्रातः 10.05 बजे 325.90 लाख रुपए की लागत से शीतला से सकड़ी सड़क के सुधारीकरण का भूमि पूजन करेंगे और 391 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना नोहरा चकोल का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सकड़ी में प्रातः 11.45 बजे 952.25 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय आईटीआई भवन का शिलान्यास करेंगे और 11.15 बजे धानग में 688 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल योजना धानग का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 11.55 बजे मेला ग्राउंड बैजनाथ में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
प्रभावित किसान संघ का गठन किया गया है।
The post जयराम का कांगड़ा प्रवास आज से appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OLXY6S
via Latest News in Hindi
0 Comments