अंबाला में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन के लिए राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपते वाल्मीकि-सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी। -हप्र

अंबाला शहर, 3 फरवरी (हप्र)
विभिन्न वाल्मीकि संगठनों के साथ सामाजिक संगठनों ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया है। उन्होंने समर्थन को लेकर उपायुक्त अंबाला के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है। शुक्रवार को वाल्मीकि परियोजना, धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में वाल्मीकि समुदाय के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सहयोगी सामाजिक संगठनों विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, ब्राह्मण सभा, गौ रक्षा दल, पंजाबी बिरादरी सभा के पदाधिकारी सीएए के समर्थन में उतरे। इन संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी अशोक कुमार शर्मा को राष्ट्रपति के नाम उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से वाल्मीकि संगठनों और सर्व समाज ने सीएए कानून का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस उथल-पुथल को रोकने के मकसद से सभी समुदाय ने सामाजिक समरसता को परिचय देते हुए यह ज्ञापन देने का काम किया है। वहां संयोजक चरण दास भोला, विहिप के सतीश शर्मा, अशोक कक्कड़, ज्ञानचंद, संजय बत्रा, संजीव धीमान आदि मौजूद रहे।

The post विभिन्न संगठनों ने किया सीएए का समर्थन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3b5dlAS
via Latest News in Hindi

0 Comments