चंडीगढ़, 13 फरवरी (ट्रिन्यू)
चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 24, विकासनगर मौलीजागरां में कुछ दिनों से पीने के गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस संबंध में चंडीगढ़ कांग्रेस क़े वरिष्ठ नेता शशि शंकर तिवारी ने निगमायुक्त से मांग की कि इस दूषित पानी की वजह से कोई बड़ी महामारी फैलने से पहले इसकी उचित व्यवस्था की जाए । उनका कहना था कि निगम अधिकारी इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे।

The post विकासनगर में लोग गंदा पानी पीने को विवश appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39AhET0
via Latest News in Hindi

0 Comments