चंडीगढ़/पंचकूला, 19 फरवरी (ट्रिन्यू/नस)
इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी को लीज से फ्री होल्ड करने के लिए कन्वर्जन रेट तय करने को लेकर प्रशासक की सलाहकार परिषद के अंतर्गत एक इन्फ्रास्ट्रक्चर सब कमेटी का गठन किया गया है। चंडीगढ़ के कारोबारी पिछले 40 सालों से इसका इंतजार कर रहे थे।
अब इंफ्रास्ट्रक्चर सब कमेटी व्यापारियों से उनकी सिफारिशें लेकर परिषद के पास भेजेगी। शहर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए सब कमेटी का फैसला लेने के बाद व्यापारियों में राहत की उम्मीद बंध गई है। चंडीगढ़ में भी औद्योगिक क्षेत्र के लिए दिल्ली की तर्ज पर इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी को लीज से फ्री होल्ड कन्वर्जन के रेट तय होने के संबंध में व्यापारी वर्ग खुश है।
व्यापारियों में खुशी का माहौल : भाजपा चंडीगढ़ औद्योगिक सेल के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने कहा कि प्रशासन के समक्ष कई बार कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के कन्वर्जन के लिए चर्चा की गई लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। अब जब कमेटी द्वारा सिफारिशें दिल्ली भेजने फैसला किया है तो इससे व्यापारियों में खुशी का माहौल बन गया है। भसीन ने कहा कि फ्री होल्ड कन्वर्जन पूरे भारत में लागू है लेकिन चंडीगढ़ में इसे लागू नहीं किया गया है। पहले इसे कलेक्टर रेट के साथ क्लब किया गया था जो किसी के लिए भी मुमकिन नहीं था। इस कारण आज तक प्रॉपर्टी ट्रांसफर नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से शहर के व्यापारियों की यह मांग लंबित पड़ी थी|
फ्लोर एरिया अब 3400 रुपये प्रति यार्ड
इंडस्ट्रियल प्लॉट में फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) पहले 200 रुपये प्रति वर्ग यार्ड था जो अब बढ़कर 3400 रुपये प्रति वर्ग यार्ड कर दिया गया है। इस कारण आधी मंजिल बनाने के लिए भी प्लॉट की कीमत से ज्यादा पैसा देना पड़ेगा।

The post प्रशासन ने गठित की सब कमेटी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39L4ymf
via Latest News in Hindi

0 Comments