कश्मीर में अलकायदा के 3 आतंकी ढेर
जम्मू, 19 फरवरी (हप्र)
फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अलकायदा के 3 आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। मारे गए तीनों आतंकी अंसार गजवातुल हिंद यानी अलकायदा की कश्मीर शाखा से जुड़े हुए थे। इनकी पहचान जहांगीर रफीक वानी, राजा उमर मकबूल बट और उजैर अमीन बट के तौर पर हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। इसका जवाब
देते हुए सुरक्षाबलों ने तीनों को मार गिराया।
मुठभेड़ में मारा गया जहांगीर पहले त्राल में हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था। सूत्रों के मुताबिक, करीब डेढ़ माह पहले ही वह अंसार गजवातुल हिंद में शामिल हुआ था।
बताया जा रहा है कि मारे गये तीनों आतंकी नागरिकों की हत्या, पिछले साल नवंबर में एक ट्रक में आग लगाने समेत कई वारदाताें में शामिल थे।
The post कश्मीर में अलकायदा के 3 आतंकी ढेर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/32aIsqB
via Latest News in Hindi
0 Comments