कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के करीबी जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर द्वीवेदी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के ठीक पहले समीर द्वीवेदी का भाजपा में शामिल हो जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि बेटे के भाजपा में शामिल होने की बात पर जनार्दन द्विवेदी का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है तथा ये फैसला उनके बेटे का निजी फैसला है।

गौरतलब है कि इससे पहले जनार्दन द्विवेदी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी,जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के विभिन्न नेताओं ने उनकी काफी आलोचना की थी। तब ही से जनार्दन द्विवेदी का अपनी पार्टी से नाराजगी की बातें सामने आ रही थीं।

अब उनके बेटे का दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाना कहीं न कहीं कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है। वही दूसरी ओर भाजपा में इसको लेकर काफी खुशी है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Op2urK
via Latest News in Hindi

0 Comments