कोई सीएम नहीं, छोटे ‘मफलरमैन’ काे न्योता
नयी दिल्ली में आप की जीत के जश्न में अरविंद केजरीवाल के भेष मेें पहुंंचा था यह बच्चा। फाइल फोटो- मानस रंजन भुई
नयी दिल्ली (एजेंसी): आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के 16 फरवरी को यहां रामलीला मैदान में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में किसी मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाएगा, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में एक विशेष मेहमान अवश्य आएगा वो है ‘छोटा मफलरमैन’।
पार्टी नेता गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि केजरीवाल दिल्ली केंद्रित समारोह में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ‘कोई मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के किसी नेता को इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा, यह केवल दिल्ली तक सीमित रहेगा।’ केजरीवाल दिल्ली के लोगों के बीच शपथ लेंगे, जिन्होंने उनके नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास दिखाया है। इस बीच सूत्राें से पता चला है कि अरविंद केजरीवाल के अवतार के रूप में सबको मंत्रमुग्ध करने वाला ‘छोटा मफलरमैन’ अयान तोमर शपथ ग्रहण समारोह में विशेष मेहमान होगा। एक सूत्र ने बताया कि तोमर को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। केजरीवाल की तरह मफलर, स्वेटर, चश्मे और पार्टी की टोपी में माता-पिता के साथ आप के दफ्तर पहुंचे नन्हे केजरीवाल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बच्चे को आप प्रमुख की तरह मूंछें भी लगाई गयीं थीं। अयान तोमर पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में रहता है। उसके पिता राहुल तोमर आप समर्थक हैं।
The post कोई सीएम नहीं, छोटे ‘मफलरमैन’ काे न्योता appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39BDHJl
via Latest News in Hindi
0 Comments