हिमाचल विश्वविद्यालय का कैलेंडर जारी
शिमला में मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का वर्ष 2020 का कैलेंडर जारी करते हुए। -दैनिक ट्रिब्यून
शिमला (निस) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वर्ष 2020 का कैलेंडर, डायरी और न्यूज लेटर जारी किया। इन प्रकाशनों के लिए मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राज्य का एक प्रमुख संस्थान है और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो़ सिकन्दर कुमार और विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
The post हिमाचल विश्वविद्यालय का कैलेंडर जारी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2HeL3Gn
via Latest News in Hindi
0 Comments