पुलिस ने नष्ट की 80 ड्रम लाहन
पठानकोट (निस) मंगलवार को डमटाल के अंतर्गत गांव छन्नी बेली में डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों के साथ सुबह 5 बजे दबिश देकर लाहन की 6 भट्टियां जब्त कीं तथा 80 ड्रम कच्ची शराब नष्ट कर 125 लीटर तैयार शराब को जब्त कर लिया। इस दौरान में 8 मोटरसाइकिल भी जब्त किए गए। पुलिस की ओर से 6 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने कहा कि नशा कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
The post पुलिस ने नष्ट की 80 ड्रम लाहन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2vnkHiM
via Latest News in Hindi
0 Comments