कई लोग जिम में कई घंटों तक पसीना बहाते है पंरतु उनके शरीर पर किसी तरह का कोई असर देखने को नही मिलता। एक शोध के अनुसार कहा गया है कि अगर आप जिम में 30-40 मिनट तक वर्कऑउट करते है तो यह आपके लिए काफी है। जिम में न जानें वाले लोग जो जिम की फीस नही दे सकते, क्योंकि ज्यादतर शहरों में जिम की फीस काफी ज्यादा होती है जिसे आम व्यक्ति नही देें सकता है तो हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बतानें जा रहे है जिनको 30-40 मिनट करने के बाद आपके पूरे शरीर का वर्कऑउट जो जाएगा, और आप एक अच्छा स्वास्थया पा सकते है।

  1. पुशअप को काफी आसान एक्सरसाइज माना जाता है।  इस एक्सरसाइज को आप कही भी कर सकते है इससें आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाएगी। पुशअप से हमारी चेस्ट को एक अच्छी शेप भी मिलेगी।
  2. पुलअप करने से आपकी पूरी बॉडी में खिचाव आएगा। जिससें शरीर के प्रत्येक अंग की अच्छी वाली एक्सरसाइज हो जाती है। इसे आप अपने घर पर कही भी कर सकते है। वैसे पुलअप करने से हमारी बैक मजबूत होती है।
  3. प्लैक एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर की चर्बी खत्म होती है। इस एक्सरसाइज से हम अपनी बेली फेट को भी कम कर सकते है। इससें हमें ज्यादा फायदा तब मिलता है जब हम कम से कम 5 मिनट तक बिना रुके प्लैक एक्सरसाइज को करें।
  4. रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज के लिए हमें अपना रेजीस्टेंस बैड एक जगह बाधना होगा, और उसे पैरों में फसा कर खिचना होगा। आप अपने पैरों को 90 डिग्री तक लाने की कोशिश करनी होगी और वापिस दोबारा पैरों को उसी जगह लेकर जाना होगा।
  5. स्टेंडिंग कर्ल को करने के लिए आपको रेजीस्टेंस बैड को अपने पैरों के नीचे दबाना होगा औऱ दोनों हाथों से उस बैड को ऊपर की और खीचंना होगा। बैड को खीचंते हुए ध्यान रहे कि आपके कंधे बिल्कुल न हिलें।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/31wlav7
via Latest News in Hindi

0 Comments