सीएए पर 25 हजार मिस्ड कॉल न करवाने वालों की उम्मीदवारी खतरे में
लुधियाना (निस) : भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा है कि वह पार्टी को मजबूत बनाने को प्राथमिकता देंगे। उनका लक्ष्य पार्टी को पंजाब की सभी 117 सीटों पर मजबूत करना है। इसके लिए उन्होंने एक फार्मूला तैयार किया है। भाजपा नेता ने आज शाम यहां कार्यकर्ता मिलन समारोह में साफ किया कि अगले पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में यदि 25 हजार मिस्ड कॉल नहीं करवाते हैं तो उनकी उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है। यही नहीं जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने चुनाव नहीं लड़ा उन क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों को पांच-पांच हजार मिस्ड कॉल करवानी होंगी। अश्विनी शर्मा ने कहा कि पूूूरे पंजाब में इसी आधार पर नेताओं की पकड़ का आकलन किया जाएगा जो कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी का आधार भी बनेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब से सीएए के समर्थन में 20 लाख मिस्ड कॉल करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को इशारों ही इशारों में कहा कि वे सभी 117 सीटों पर चुुुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें। हालांकि अकाली दल के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन मजबूत है। आगे पार्टी हाईकमान तय करेगी कि चुनाव के वक्त उन्हें क्या करना है।
The post सीएए पर 25 हजार मिस्ड कॉल न करवाने वालों की उम्मीदवारी खतरे में appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bltja6
via Latest News in Hindi
0 Comments