चंडीगढ़, 8 फरवरी (ट्रिन्यू)
पीएम नरेंद्र मोदी को डंडे से मारने का बयान देने और पीएम के व्यवहार पर उंगली उठा रहे राहुल गांधी को एक बार फिर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज ने कहा कि सदन के अंदर और बाहर कांग्रेस का रवैया आज पूरा देश जनता है, क्योंकि डंडों की बात राहुल गांधी कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने आज तक ऐसी बात नहीं की।
हरियाणा में गठबंधन सरकार के 100 दिन पूरे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा द्वारा किए गए कटाक्ष पर विज ने कहा कि सैलजा ने 100 दिन सिर्फ सो कर बिताए हैं, इसलिए उन्हें सरकार की उपलब्धियां नजर नहीं आईं। विज ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की पूरे देश से छुट्टी हो चुकी है। रणदीप सुरजेवाला को रिजेक्टिड बताते हुए विज ने कहा कि वे उन पर टिप्पणी नहीं करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मतदान से पहले हनुमान मंदिर में माथा टेक कर भाजपा की साजिश फेल होने के बयान पर विज ने कहा कि हार देखकर केजरीवाल हनुमान जी के चरणों मे गिर गए हैं। हनुमान जी से कह रहे हैं कि मुझे बचालो। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सरकारी कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों को लेकर सरकार इस बार सदन में बिल पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद एमबीबीएस करने वालों को प्रदेश में कम से कम एक या फिर 2 वर्ष नौकरी करना अनिवार्य होगा।

The post सैलजा ने 100 दिन सिर्फ सो कर बिताए हैं : विज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UCl1Vi
via Latest News in Hindi

0 Comments