ORA R 1

ऑटो एक्सपो 2020 फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इस बार के ऑटो एक्सपो में चीन की फेमस कार निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स भारत में अपनी गाड़ियां पेश करेगी। इसके साथ ही यह भारत में अपना बिजनेस शुरू करने वाली है। यह कार निर्माता कंपनी एसयूवी और इलेक्ट्रिक कार ओरा R1 पेश करेंगी। Ore R1 दुनिया में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।

ओरा R1 हाई टेक्नोलॉजी से डिजाइन किया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम और कनेक्टिविटी फीचर सिस्टम  शामिल किए गए हैं। इन सिस्टम को वॉइस कमांड के जरिये  ‘हेलो ओरा’ कहकर एक्टिवेट किया जा सकता है। इस कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। ये एक इलेक्ट्रिक चार्ज कार है। इसे चलने के लिए इंधन की आवश्यकता नहीं होती है। कंपनी इस कार के लिए  3 साल या  120000 किलोमीटर और 8 साल या 150000 किलोमीटर की गारंटी दे रहा है।

Ore R1 फुली ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक कार की कीमत $8680 से $11293 तक तय की गई है। जो भारतीय मुद्रा में 6 लाख से 8 लाख के आसपास होती है।

ग्रेट वॉल मोटर्स के भारत में व्यापार शुरू करने के साथ भारतीय ग्राहक भी Ore R1 को भविष्य में खरीद सकेंगे।



from दुनिया – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N0WG7b
via Latest News in Hindi

0 Comments