Magh Pradosh Vrat 2020: माघ प्रदोष व्रत आज, राशिनुसार ये उपाय करने से होगा बिजनेस में में चार गुना बढ़ोत्तरी
आज माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। जैसा कि आप सब लोग जानते ही होंगे कि हर महीने के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत होता है। और सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है। अतः आज बुध प्रदोष व्रत है। आपको बता दूं किसी भी प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का बहुत महत्व होता है | त्रयोदशी तिथि में रात्रि के प्रथम प्रहर, यानि दिन छिपने के बाद शाम के समय को प्रदोष काल कहते हैं | शिव भक्तों में इस व्रत का काफी महत्व है | क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसा कहा गया है कि इस व्रत को करने से व्रती को मोक्ष की प्राप्ति होने के साथ ही कर्ज और दरिद्रता से भी मुक्ति मिलती है |from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2TKvKg4
via Latest News in Hindi
0 Comments