आज माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। जैसा कि आप सब लोग जानते ही होंगे कि हर महीने के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत होता है। और सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है। अतः आज बुध प्रदोष व्रत है। त्रयोदशी तिथि में रात्रि के प्रथम प्रहर, यानि दिन छिपने के बाद शाम के समय को प्रदोष काल कहते हैं | ऐसा कहा गया है कि इस व्रत को करने से व्रती को मोक्ष की प्राप्ति होने के साथ ही कर्ज और दरिद्रता से भी मुक्ति मिलती है। 

from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2v9Gt9z
via Latest News in Hindi

0 Comments