मारुति सुजुकी ने अपनी पसंदीदा अल्टो कार का बी एस सिक्स मॉडल, सीएनजी वेरिएंट के साथ अभी हाल ही में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि सीएनजी पावर वाली यह कार भारत की सबसे सस्ती कार होगी। जो 1 लीटर ईंधन में 31 किलोमीटर का माइलेज देगी।

मारुति सुजुकी भारत में अपने ग्रीन कारों की एक बड़ी संख्या लेकर चलता है। जो पर्यावरण के अनुकूल है और इंधन की बचत भी करते है।

मारुति सुजुकी अल्टो bs6 सीएनजी को पेश करते समय कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि हम लगातार ऐसी कारें लाने का प्रयास करते हैं जो टेक्नोलॉजी के रूप से उन्नत और पर्यावरण के अनुकूल हो। इसी श्रृंखला में अल्टो bs6 सीएनजी हमारी ग्रीन मोबिलिटी कार है।

कंपनी के सारे एस सीएनजी वाहन डूअल इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट और इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम से लैस है। सुजुकी कंपनी के द्वारा अल्टो पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। क्योंकि यह बजट में है और सभी तरह के टेक्नोलॉजी से युक्त है।



from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RwtpUr
via Latest News in Hindi

0 Comments