लंदन: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का मुद्दा अब यूरोपीय यूनियन की संसद तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोपीय संसद भारत के संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ उसके कुछ सदस्यों द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर बहस और मतदान करेगी। यूरोपियन यूनाइटेड लेफ्ट/नॉर्डिक ग्रीन लेफ्ट (GUI/NGL) ग्रुप ने इस सप्ताह की शुरुआत में संसद में यह प्रस्ताव पेश किया था। अब इस प्रस्ताव पर बुधवार को बहस होगी और इसके एक दिन बाद मतदान होगा। भारत ने यूरोपीय संसद में लाए गए इस प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अपना आंतरिक मामला बताया है।

from India TV: world Feed https://ift.tt/2vp68eF
via Latest News in Hindi

0 Comments