असीम

कैरी और जिंजर  साथ नहीं
किडिंग ड्रामा सीरिज में उनकी केमिस्ट्री काबिले तारीफ थी। वहीं से दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। पर बहुत दिनों तक वह प्यार टिक नहीं पाया। बात हो रही है जिम कैरी और जिंजर गोनजागा की। 35 साल की जिंजर ने बहुत खुशी के साथ 57 साल के जिम के प्यार को कबूल कर लिया था। पिछले बीते साल के जनवरी माह में गोल्डन ग्लोब के रेड कार्पेट मेें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर भी चले थे। पर हाल ही में यह पता चला कि दोनों अब एक साथ नहीं हैं। असल में एक-दूसरे के लाइफ स्टाइल और एक-दूसरे की सोच में तालमेल नहीं बैठा । आखिरकार खुद जिम ही इस रिश्ते से हट गये।

ब्रेकअप या पब्लिसिटी स्टंट
ब्लैक लाइवली और रयान रेनॉल्डस के अफेयर के बारे में सभी जानते हैं। यह भी सभी जानते हैं कि पहली बार इन दोनों का प्यार सोशल मीडिया में इनके ट्रोल करने की आदत की वजह से सामने आया और अब इसी सोशल मीडिया के जरिए ही इनके बीच के वर्तमान संबंधों की बातें सामने आई हैं। ताजा खबर के मुताबिक ब्लैक ने इंस्ट्राग्राम से उनकी और रेनॉल्डस की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। यहां तक कि उन्होंने दोनों का कोई वीडियो भी नहीं रखा है। सिर्फ रह गई है उनकी आने वाली फिल्म ‘द रिद्म सेक्शन’ के ट्रेलर की वीडियो। इसके साथ ही यह भी सुनने को मिल रहा है कि अपनी हर नई फिल्म के रिलीज से पहले वह इसी तरह से रहना पसंद करती हैं। लेकिन न जाने क्यों यह सुनी-सुनाई बातें ज्यादा विश्वसनीय नहीं लगतीं। ऐसे में लगता है कि सचमुच रयान के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे।

सबसे पहले भारत आएगी ‘ब्लैक विडो’
वह मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे शांतप्रिय सुपर हीरोइन मानी जाती हैं। इस ब्लैक विडो की सोेलो फिल्म अब आने वाली है। मुख्य भूमिका में स्कारलेट जोहानसन ही है लेकिन खबर यह नहीं है। खबर यह है कि पूरे विश्व में भारत में ब्लैक विडो सबसे पहले रिलीज़ होगी। यह फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलायलम भाषा में भी रिलीज़ की जाएगी। इसके साथ ही आयरनमैन सहित कई सुपरहीरो की वापसी भी होगी।

The post हेलो हाॅलीवुड appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZM2lDi
via Latest News in Hindi

0 Comments