बगदाद: अमेरिका ने ईरान की कुद्स फोर्स के जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराने के दूसरे दिन इराक में एक और हमले को अंजाम दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को किए गए इस हवाई हमले में 6 लोग मारे गए हैं। हमले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारे गए लोग ईरान समर्थक मिलिशिया हश्‍द अल-शाबी के बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि अमेरिका ने ड्रोन हमले में कासिम सुलेमानी के साथ हश्‍द अल-शाबी या पॉप्युलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के डेप्युटी कमांडर अबु महदी अल-मुहंदिस को भी मार गिराया था। 

from India TV: world Feed https://ift.tt/2ZQ4u0K
via Latest News in Hindi

0 Comments