बीजिंग: चीन में कोरोनावायरस के कहर के चलते 56 लोगों की मौत हो चुकी है। यह वायरस अब यूरोप में भी फैल चुका है। सूत्रों के मुताबिक, इस बीच भारत ने चीन से अनुरोध किया है कि वुहान में फंसे 250 भारतीय छात्रों को शहर छोड़ने की इजाजत दी जाए। बता दें कि वुहान SARC जैसे विषाणु का केंद्र है। माना जाता है कि भारत के करीब 700 छात्र वुहान और आसपास के इलाकों में स्थित विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं, जिनमें अधिकतर मेडिकल के छात्र हैं। प्रशासन ने किसी के भी वुहान छोड़ने पर रोक लगा दी है। 

from India TV: world Feed https://ift.tt/2Rs5Qwg
via Latest News in Hindi

0 Comments