विज्ञान को पर्याप्त महत्व नहीं मिल रहा : राव
बेंगलुरू, 4 जनवरी (एजेंसी)
प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव ने शनिवार को कहा कि विज्ञान को उतना महत्व नहीं मिल रहा है जितना उसे मिलना चाहिए। राव ने 107वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन बाल विज्ञान कांग्रेस में कहा, ‘मीडिया में व्यापार, बैंकिंग, प्रौद्योगिकी सभी को प्रमुखता मिलती है लेकिन विज्ञान की बात कभी कभार ही होती है। यहां तक कि सरकार के स्तर पर भी विज्ञान को महत्व नहीं मिलता।’ भारत रत्न से सम्मानित राव ने आगाह किया कि विज्ञान के बिना देश का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जब तक भारत विज्ञान में विश्व शक्ति नहीं बनता, मुझे नहीं दिखता कि यह कैसे दुनिया में विश्व शक्ति बनेगा।’
इसके साथ ही उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अनेक शोध करने और अमेरिका के ही बराबर शोध प्रकाशित करने के लिए चीन की सराहना की।
The post विज्ञान को पर्याप्त महत्व नहीं मिल रहा : राव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39HuSyb
via Latest News in Hindi
0 Comments