आईसीसी के चार दिन का टेस्ट क्रिकेट करने के विचार पर इंग्लैंड दिग्गज माइक गैटिंग ने दिया बड़ा बयान
नवी मुंबई| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक गैटिंग ने मंगलवार को कहा कि पांच दिन के टेस्ट मैच में नतीजा आने की संभावनाएं ज्यादा हैं। गैटिंग ने इस बयान से चार दिन के टेस्ट मैच की खिलाफत की है। गैटिंग ने यहां डीवाई पाटिल स्पोटर्स सेंटर में तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी के लांच के मौके पर कहा, "टेस्ट क्रिकेट विशेष है, हम इस बात को लगातार कह रहे हैं। प्रशासक कभी मैच नहीं खेलते, और उन्हें लगता है कि कार्यक्रम में परेशानी है, यह दुखद है। इसलिए वो नहीं समझ सकते कि टेस्ट क्रिकेट कितना विशेष है।"from India TV: sports Feed https://ift.tt/2vsZTGB
via Latest News in Hindi
0 Comments