सुखोई से हिंद महासागर क्षेत्र की निगरानी
तंजावुर : भारतीय वायुसेना ने यहां अपने स्टेशन पर सोमवार को सुखोई-30 एमकेआई का पहला स्क्वाड्रन अपने बेड़े में शामिल किया। इस अत्याधुनिक युद्धक विमान की यहां तैनाती का अर्थ है सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की मजबूत स्थिति। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें ले जाने में सक्षम विभान को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत, वायुसेना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भदौरिया सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में तैनात किया गया। रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार 222 स्क्वाड्रन ‘टाइगरशार्क’ की तैनाती से भारतीय वायुसेना की रक्षा क्षमता बढ़ेगी और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी। सुखोई के यहां तैनात किए जाने से भारतीय द्वीप क्षेत्रों और हिंद महासागर क्षेत्र में संचार की समुद्री लाइनों की भी सुरक्षा होगी। -एजेंसी
The post सुखोई से हिंद महासागर क्षेत्र की निगरानी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/367IeRu
via Latest News in Hindi

0 Comments