गुणों से भरपूर है फिटकरी, जानिए इसके फायदे

फिटकरी हर घर में आसानी से मिल जाती है। सालों से हमारे-आपके घर में फिटकरी का इस्तेमाल होता आ रहा है।फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। फिटकरी दो तरह की होती है, लाल और सफेद लेकिन ज्यादातर घरों में सफेद फिटकरी का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण होते है। आयुर्वेद में इसे कई रोगों को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। कई लोग घर में इसे पानी में साफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद में भी इसके कई फायदों का उल्लेख किया गया है। स्किन, दांतों और बालों के लिए फिटकरी बहुत ही कमाल की चीज है। आज हम इसके इन कमाल इस्तेमालों के बारे में ही जानते है।
लंबे बाल :

फिटकरी का इस्तेमाल करने से बाल लंबे और मजबूत होते है। गुनगुने पानी में फिटकरी पाउडर और कंडीशनर को मिलाकर बालों पर लगाएं। बाद में पानी से इसे धो लें। हफ्ते में एक बार ऐसा जरूर करें। कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
चोट लगने पर :

अगर आपको कोई चोट लग गई हो या फिर घाव हो गया हो और उससे लगातार खून आ रहा हो तो फिटकरी के पानी से घाव को धो लें। इससे खून बहना बंद हो जाएगा। फिटकरी के पानी की जगह आप फिटकरी को महीन पीसकर भी लगा सकते हैं।
सनबर्न हटाए :

गर्मियों में अधिकतर लोगों को सनबर्न की समस्या से गुजरना पड़ता हैं। ऐसे में आधा कप पानी में 2 चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाकर सनबर्न वाली जगह पर लगाएं इससे राहत मिलेगी।
पसीने की बदबू दूर करे :

अगर आपको भी बहुत पसीना आता है और आपके पसीने से बदबू भी आती है तो फिटकरी का इस्तेमाल आपके लिए खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। फिटकरी का एक महीन चूर्ण बना लें। नहाने से पहले फिटकरी के इस चूर्ण की कुछ मात्रा पानी में डाल दें। इस पानी से नहाने से पसीने की बदबू दूर हो जाएगी।
यूरिन इन्फेक्शन में :

यूरीन इंफेक्शन हो जाने पर भी फिटकरी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। प्रतिदिन फिटकरी के पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करने से इंफेक्शन का खतरा दूर हो जाता है। इसके अलावा पानी में घुलनशील अशुद्धि को दूर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2tOLNP3
via Latest News in Hindi
0 Comments