अंतर्विरोधों में घिरी है सरकार : दीपेंद्र
रोहतक, 1 जनवरी (हप्र)
झज्जर में बुधवार को एक कार्यक्रम में दीपेंद्र हुड्डा, गीता भुक्कल व अन्य। -हप्र
रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अंतर्विरोध में घिरी है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को नकार कर बनी गठबंधन सरकार में विरोध के स्वर उठने लगे हैं और ये अंतर्विरोध केवल भाजपा में ही नहीं है, बल्कि जजपा में भी है। दीपेंद्र नये साल के पहले दिन महम के गांव गिरावड़ स्थित बाबा मुंडीवाला धाम में आयोजित भंडारे में पहुंचे थे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक तरफ गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री पर आईपीएस अफसरों के तबादले को लेकर सवालिया निशान लगा दिया है, तो दूसरी तरफ उप-मुख्यमंत्री पर उन्हीं की पार्टी के विधायक गंभीर आरोप लगा रहे हैं। दीपेंद्र ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिये गैर-मुद्दों को मुद्दा बना रही है।
4200 वोट और मिलते तो कांग्रेस होती आगे
झज्जर (हप्र) : दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में जनभावना खट्टर सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की थी, लेकिन जजपा ने जनभावनाओं के खिलाफ भाजपा से समझौता कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के 12 में से 8 मंत्री चुनाव हार जाए तो साफ है कि सरकार ने निजि हित को प्राथमिकता दी है। वे यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले केवल 4200 वोट कम मिले हैं। यदि दो करोड़ मतदाताओं द्वारा प्रयोग किए गए मतदान में कांग्रेस को 4200 वोट ज्यादा मिल जाते तो कांग्रेस सबसे बड़ा दल उभर कर सामने आती। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल मौजूद रही।
The post अंतर्विरोधों में घिरी है सरकार : दीपेंद्र appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QDR8AA
via Latest News in Hindi
0 Comments