जानें, वर्कऑउट के बाद चॉकलेट मिल्क या प्रोटीन शेक कौन-सा है बेहतर?

आजकल सभी अपने शरीर को लेकर चिंतित है कोई मोटापे से परेशान, कोई शारीरीक बीमारियों से परेशान है। सभी की अपनी-अपनी समस्याएं है। लेकिन कई लोग जिम आने और जिम के बाद क्या खाएं जा न खाए उसको लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहते है। ज्यादतर लोगों को जिम जाने से पहले के बारे में सारी जानकारी होती है लेकिन जिम के बाद किन चीजो़ को खाना चाहिए, उनको यह नही पता होता। कुछ लोग कहते है कि जिम के बाद प्रोटीन शेक पीना चाहिए तो कुछ लोग कहते है कि हमें चॉकलेट मिल्क पीना चाहिए। कई लोग इसी में उलझ जाते है। आज हम आपको बता रहे है कि जिम के बाद चॉकलेट मिल्क पीना चाहिए या प्रोटीन शेक।
जब हम जिम करके आते है तो हमारे शरीर को ज्यादा मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है। क्योंकि जिम में वर्कआउट से हमारी बॉडी का लगभग सारी उर्जा खपत हो जाती है। अगर हम सही प्रोटीन नही लेगें तो हमारे शरीर में काफी कमजोरी आ सकती है। इसलिए जरुरी है कि जिम के बाद हमें प्रोटीन शेक पीना चाहिए, ताकि हमारी बॉड़ी की रिकवरी हो सकें।
क्यों जरुरी प्रोटीन शेक?
अक्सर बहुत सारे लोग कहते है कि वह जिम तो हर रोज जाता है लेकिन उसके शरीर पर कोई असर नही पड़ा। यही कारण है कि जिम जानें के बाद अगर हम प्रोटीन शेक या सही आहार नही लेगें तो कमजोर पड़ जाएंगे। इसलिए ज्यादतर लोग वर्कऑउट के बाद प्रोटीन शेक पीना पंसद करेंगे। क्योंकि प्रोटीन शेक में एमिनो एसिड़ होता है जो हमारी मांसपेशियों की रिपेयर करने का काम करता है। रनिंग करने से लेकर सभी एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों में छोटी माइक्रोटियर को बनाने का काम करता है। जब हम वर्कऑउट करना बंद कर देते है तो आपकी बॉडी खून और पोषक तत्वों की जगह को उभारने का काम करती है। जिससें हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसलिए जरुरी है कि हमें जिम या किसी भी तरह के अन्य वर्कऑउट के बाद प्रोटीन शेक पीना चाहिए।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/38OnwrH
via Latest News in Hindi
0 Comments