हमारी आखों के नीचे की त्वचा काफी ज्यादा पतली और नर्म होती है। आखों के आसपास की त्वचा की केयर करना बहुत जरुरी है। भागदौड़ भरी जिदंगी में हम आगे निकलना चाहते है। आगे निकलते  वक्त हम अपने शरीर की देखभाल करना भूल जाते है। जिससे आगे आने वाले समय में हमे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शरीर के हर एक अंग की देखभाल करना जरुरी है। हमारी आखों के नीचे कई बार काले घेरे आने शुरु हो जाते है। हम ज्यादतर इन पर कोई ध्यान नही देते। आगे चलकर जब वो और ज्यादा बढ़ जाते है। आपकी उम्र क्या है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, आप किसी भी उम्र में अपनी आंखों की देखभाल कर सकते हैं। आंखों की आसपास की त्वचा बेहद नाजुक होती है जिसकी देखभाल करना भी बहुत अहम है।

  1. कई लोगों की आदत होती है।  कि वह बार-बार अपनी आखों को रगडते है। जिससें हमारी आखों के नीचे की त्वचा खराब होने लगती है। जो कि आंखों के नीचे काले घेरे का भी कारण बनती है। इसलिए आप कोशिश करें कि आंखों को बार-बार ना रगड़े। अगर आप आंखों को साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए आप आंखों को धो कर किसी हल्के कपड़े से साफ कर लें।
  2. अगर आप रोजाना घूप में निकलते है तो सन्सक्री्म का प्रयोग करे।क्योंकि घूप हमारे चेहरे के साथ-साथ हमारी आखों के नीचे के हिस्सें को भी क्षति पहुचाती है। इसके लिए हमें अपनी आखों पर एक चश्मा लगा कर रखना चाहिए। ताकि आखों को घूप,घूल और डस्ट से बचाया जा सके।
  3. कई लोग अपने काम की व्ययस्ता के कारण अपनी नींद पूरी नही कर सकते। जिसके कारण  उनकी आखों के नीचे काले घेरे आ जाते है। इसलिए आप अपनी नींद को पूरा करे। अगर आप पूरी नींद नही ले पाते तो अगले सुबह आप खुद को स्वस्थ महसूस नही कर सकते ।
  4. अगर आप घरेलू तरीके से अपने काले घेरे दूर करना चाहते है तो संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर उसका पाउड़र बना ले। उसके बाद उसमें गुलाब जल डालकर उसको चेहरे पर लगा ले।  इससे आपकी आखों के नीचे काले घेरे जल्दी समाप्त होगे।
  5. कई बार कुछ लोग सुबह उठकर फ्रेश होने के बाद मुंह को नही साफ करते। सुबह उठकर सबसे पहले आखों में ठंडे पानी की छींटे डालनी चाहिए। इससे हमारी आखें तरोताजा रहेगी और काले घेरे समाप्त होगे।


from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QODmw8
via Latest News in Hindi

0 Comments