नालागढ़ में चोरों ने की एटीएम लूटने की कोशिश
बीबीएन, 31 जनवरी (निस)
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में नालागढ़-भरतगढ़ रोड पर चौकीवाला में धागा उद्योग के साथ लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नालागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि नालागढ़-भरतगढ़ रोड पर चौकीवाला में धागा उद्योग के साथ लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को चोरों द्वारा लूटने की कोशिश की गई है, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है।
The post नालागढ़ में चोरों ने की एटीएम लूटने की कोशिश appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UhfxPB
via Latest News in Hindi
0 Comments