निर्भया के दोषियों की फाँसी की नई तारीख हुई तय, इस दिन मिलेगी फाँसी

दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया कांड के चारों दोषियों के लिए नई डेथ वारंट जारी कर दी गई है। अब इन गुनाहगारों को आगामी 1 फरवरी को सुबह के 6 बजे फाँसी दे दी जाएगी। इससे पहले अदालत ने 22 जनवरी को इन दोषियों के फाँसी की तारीख को मुकर्रर किया था।
इसके बाद इन चारों में से एक गुनाहगार मुकेश सिंह ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर कर दी थी। परंतु राष्ट्रपति ने उस दया याचिका को खारिज कर दिया है। अब फिर से इन चारों गुनाहगारों की नई डेथ वारंट जारी कर दी गई है।
गौरतलब है कि 7 साल पहले निर्भया के साथ हुए जघन्य बलात्कार की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। इस घटना में पीड़िता को अपराधियों द्वारा बलात्कार करने के बाद बेहद निर्मम तरीक़े से शारीरिक चोट पहुंचाई गई थी। इस वजह से पीड़िता की मौत घटना के कुछ दिनों बाद हो गई थी।
इस घटना में कुल 6 गुनाहगार शामिल थें, जिनमें से एक ने जेल में ही आत्महत्या कर लि तथा एक अन्य दोषी घटना के वक़्त नाबालिग होने के कारण 3 वर्ष बालसुधार गृह में रहने के बाद जेल से छूट चुका है। बाकी के 4 दोषियों को 1 फरवरी को फाँसी दे दी जाएगी।
from क्राइम – Navyug Sandesh https://ift.tt/3aqCjKT
via Latest News in Hindi
0 Comments