तंजावुर (तमिलनाडु), 20 जनवरी (एजेंसी)
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि यह पूर्वानुमान लगाना कठिन है कि पाकिस्तान के साथ किसी युद्ध की परिस्थिति उत्पन्न होगी या नहीं लेकिन सेना के सभी अंग किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं। शीर्ष जनरल यहां सुखोई-30 एमकेआई की स्क्वाड्रन की तैनाती को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच किसी युद्ध की आशंका को लेकर पूछे गए एक सवाल का उत्तर दे रहे थे।
जनरल रावत ने कहा कि उनकी नयी भूमिका का उद्देश्य रक्षा प्रणालियों और सेना के सभी अंगों (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) में तालमेल बनाना है। उन्होंने कहा कि इसी कारण से सीडीएस पद सृजित किया गया है। ‘…हम बेहतर तालमेल की ओर बढ़ना जारी रखेंगे।’ यहां वायुसेना अड्डे को मजबूती प्रदान करने को लेकर वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने कहा कि यह (स्क्वाड्रन की तैनाती) दक्षिणी प्रायद्वीप की वायु रक्षा की भूमिका निभाएगा। यह दक्षिण भारत में इन लड़ाकू विमानों के लिए पहला ऐसा अड्डा है।

The post युद्ध के हालात बनेंगे या नहीं, अनुमान मुश्किल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38oWkPT
via Latest News in Hindi

0 Comments