असंतुष्ट मंत्री से आज मिलेंगे उद्धव
शिव कुमार/ट्रिन्यू
मुंबई, 4 जनवरी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अंसंतुष्ट मंत्री अब्दुल सत्तार को बातचीत के लिए रविवार को बुलाया है। बताया जाता है कि सत्तार ने कैबिनेट रैंक नहीं मिलने के कारण मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पत्रकारों को बताया कि उद्धव ठाकरे से बैठक के बाद अब्दुल सत्तार की नाराजगी दूर हो जायेगी।
सूत्रों के अनुसार इससे पहले आज सुबह शिवसेना के 2 वरिष्ठ मंत्री, जिनमें पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे भी शामिल थे, ने सत्तार से बातचीत की और उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की। सत्तार के समर्थकों ने पत्रकारों से बातचीत करने से इनकार करते हुए टीवी चैनलों के रिपोर्टर्स को बताया था कि मंत्री राजभवन में इस्तीफा भेज चुके हैं। हालांकि, राजभवन के सूत्रों के बताया कि देर शाम तक उन्हें किसी का इस्तीफा नहीं मिला। विधानसभा चुनावाें से पहले 3 बार विधायक रहे अब्दुल सत्तार कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हो गये थे।
पार्टी से इस्तीफा देंगे कांग्रेस विधायक कैलाश गोरंट्याल
जालना (एजेंसी) : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज जालना से कांग्रेस विधायक कैलाश गोरंट्याल ने कहा कि वह पार्टी के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी पदों से इस्तीफा दे देंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था जिसमें 26 मंत्री और 10 राज्य मंत्री बनाए गए थे। गोरंट्याल ने कहा कि शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया।
ज्यादा दिन नहीं चलेगी ठाकरे सरकार : राणे
शिवसेना की औरंगाबाद इकाई में दरार की रिपोर्टों और राज्य सरकार के एक मंत्री के इस्तीफा देने की अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद नारायण राणे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र की उद्वव ठाकरे नीत सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
The post असंतुष्ट मंत्री से आज मिलेंगे उद्धव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2MVlUDW
via Latest News in Hindi
0 Comments