चंडीगढ़, 20 जनवरी (ट्रिन्यू)
भारत निर्वाचन आयोग के निर्णयानुसार आयोग के स्थापना दिवस को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के रूप में मनाने के लिए 25 जनवरी को पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य इसमें मुख्यातिथि होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि समारोह का थीम ‘इलेक्टोरल लिटरेसी फॉर स्ट्रॉन्गर डेमोक्रेसी’ होगा। इसी दिन प्रदेश के सभी जिलों और मतदान केंद्रों पर भी आयोजन होंगे। अग्रवाल ने कहा कि इस दिन राज्य तथा जिला स्तर पर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

The post 25 को पंचकूला में मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2THEUKo
via Latest News in Hindi

0 Comments