दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : LJP का ऐलान – सभी 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

झारखंड के बाद अब दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सहयोगी लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी ) अलग से चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है।
पार्टी ने अपने 15 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। साथ ही पार्टी ने एलान किया है कि वह दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतरेगा। माना जा रहा है कि LJP की नाराज़गी भाजपा द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन में उसको शामिल नहीं करने की वजह से है। और अब लोजपा ने अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले अभी हाल में ही झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में लोजपा ने एनडीए से अलग हो कर चुनाव लड़ा था। इस बार फिर से लोजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि दिल्ली में मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही होने वाला है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/374bn1q
via Latest News in Hindi
0 Comments