वॉशिंगटन/तेहरान: यूक्रेन के जेटलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में ईरान की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में गुरूवार को कहा गया कि विमान के चालक दल ने मदद के लिए कभी रेडियो संदेश नहीं भेजा। रिपोर्ट में कहा गया कि जब वे विमान को एयरपोर्ट की ओर लौटाने की कोशिश कर रहे थे तभी विमान जलता हुआ गिर गया। इस विमान दुर्घटना में 176 लोगों की मौत हो गई थी। इस बीच अमेरिका को शक है कि इस प्लेन को ईरानी मिसाइलों ने मार गिराया है। वहीं, यूक्रेन ने भी दुर्घटना के संभावित कारणों में मिसाइल हमला या आतंकवाद नजर आने की बात कही है।

from India TV: world Feed https://ift.tt/37OidrJ
via Latest News in Hindi

0 Comments