जमशेदपुर| पी. त्रियादिस के इंजुरी टाइम में किए गए शानदार गोल के दम पर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने सोमवार को यहां जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। सर्जियो कास्टेल के 28वें मिनट में गोल करके जमशेदपुर को 1-0 से आगे कर दिया। लेकिन त्रियादिस ने इंजुरी टाइम में गोल दागकर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को हार से बचा लिया और जमशेदपुर को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Ybvjvx
via Latest News in Hindi

0 Comments